25 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

shailesh
By -
0

25 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉 1237 – इंग्लैंड और स्कॉलटलैंड के बीच कॉमन बॉर्डर को लेकर संधि हुई। 1340 - इंग्लैंड और फ्रांस ने 'निरस्त्रीकरण संधि' पर हस्ताक्षर किये। 1524 - वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए। 1639 – अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत हुई। 1654 – इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1844 – कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया। 1846 - अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया। 1897 - ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई। 1911 - फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फाेट से 285 लाेगों की मौत। 1955 – रॉयल जॉर्डन वायु सेना की स्थापना हुई। 1956 – अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई। 1981 - मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। 1983 – उत्तरी आयरलैंड में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल मेज़ में से 38 कैदी भाग निकले। इस योजना को डर्मट फ़िनुकेन नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया था। 1992 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट 'मार्स ऑब्जर्वर' स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा। 1996 – तालिबान के लड़ाके के काबुल के बेहद करीब पहुंचे। दो दिनों बाद उन्होंने काबुल पर कब्ज़ा कर लिया और अफ़गानिस्तान को इस्लामिक देश घोषित कर दिया। 1997 – ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया। 1999 - आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन। 2000 - यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे । 2000 - सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता। 2001 - सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा। 2003 - गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता। 2006 - पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया। 2006 - यमन के निवर्तमान राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह एक बार फिर देश के राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित। 2006 - अंतरिक्ष की सैर पर निकली ईरान की पहली महिला अनुशेह अंसारी ने देश के इतिहास में नया अध्याय रचा। 2006 - दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की मांग। 2007 - पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्‍व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ। 2008 - चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया। 2009 - भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया। *25 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉* 1914 – स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्म राजस्थान के धनिक्या ग्राम में हुआ। 1916 – भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ। 1920 - सतीश धवन - भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक। 1939 - फ़िरोज़ ख़ान - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक। 1969 – दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत बल्लेबाज हैसी क्रोनिए का जन्म हुआ। 68 टेस्ट और 188 वनडे खेलने वाले क्रोनिए की 1 जून, 2001 को हवाई दुर्घटना में मौत हो गई। 1977 - दिव्या दत्ता - फ़िल्म अभिनेत्री। *25 सितंबर को हुए निधन👉* 1294 – ब्रिटेन के दार्शनिक और रसायनशास्त्री रोजर बेकन का निधन हुआ। उनका जन्म 1214 ईसवी में हुआ था। 1955 - रुक्माबाई - भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं। 1989- सुदर्शन सिंह चक्र- साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी| 1990 - प्रफुल्लचंद्र सेन - बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे। 2010- कन्हैया लाल नंदन- वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार। *25 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 _पं. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती (अंन्तोदय दिवस) ।_ 🔅 _चौ. देवीलाल जयन्ती ।_ 🔅 _श्री सतीश धवन जन्म दिवस ।_ BEST BLOG BY UNIQUE GROUP FOR SARKARI NAUKRI,www.uniqueinstitutes.org ,shailesh pathak

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*